गोरखपुर, जून 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बक्शीपुर सेंटर के समाचार पत्र वितरक विशाल कुशवाहा के पिता राजकुमार कुशवाहा निवासी नरसिंहपुर, इलाहीबाग का उपचार के दौरान निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। वह 75 वर्ष के थे। अपने पीछे वह चार पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। राजकुमार कुशवाहा के निधन की खबर मिलते ही समाचार पत्र वितरकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। बक्शीपुर सेंटर पर आत्मा की शांति के लिए समाचार पत्र वितरकों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- योगा केंद्र दुग्दा के शिक्षक के निधन पर शोक श्रद्धांजलि सभा में ज्ञानु तिवारी, डी.डी. अग्रहरी, चंद...