चंदौली, मार्च 3 -- पीडीडीयू नगर। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की श्रद्धांजलि सभा अखबार सेंटर पर जिला कोषाध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा के अध्यक्षता में हुई। श्रद्धांजलि सभा में समाज सेविका स्वर्गीय श्याम देई चौरसिया की पांचवी पुण्यतिथि चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि वह दूसरों की परेशानी दर्द अपना समझ कर सहयोग करती थी निडर होकर अपनी बात कहतीं थी। संचालन प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा, पारस नाथ, धर्मेंद्र कुशवाहा, श्याम जी, संजय सिंह, कयामुद्दीन अंसारी, त्रिपुरारी यादव, राजेश सिंह, अजय जायसवाल, बच्चन राम, मोनू जायसवाल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.