भागलपुर, मार्च 18 -- नाथनगर। समाचार विक्रेता मजदूर संघ नाथनगर की मंगलवार को सामुदायिक भवन में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मानव कुमार यादव को अध्यक्ष चुना गया। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि 12 वर्षों के बाद वापस चुनाव प्रक्रिया का पालन करते हुए वितरकगण स्वविवेक से संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष नंदकिशोर, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद राय, सचिव मृत्युंजय राय, महामंत्री किशोर यादव, संगठन संचालक शालीग्राम यादव को मनोनीत किया गया। सभी वितरकगण ने नवनिर्वाचित सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...