गोरखपुर, अगस्त 3 -- गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा अभियान के तहत भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के पदाधिकारी और सदस्य लोगों को घर-घर में झंडा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। सोमवार को संघ की बैठक करके जिला तहसील ब्लॉक, टाऊन पदाधिकारी एवं सदस्यों से इसे यादगार बनाने की अपील की गई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राम श्रेष्ठ पासवान तथा संचालन प्रदेश सचिव पंकज शर्मा ने किया। इस बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव पंकज शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पीताम्बर प्रजापति, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नरसिंह मिश्रा, दिलीप कुमार, मनोज कुमार यादव, अरुण कुमार वर्मा, श्रीलाल जी, प्रदेश कार्यालय सचिव संतोष पासवान आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: क...