मथुरा, मार्च 3 -- मथुरा। समाचार पत्र विक्रेता समिति ने गोवर्धन चौराहा स्थित अशोका सिटी सेंटर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया। राधाकृष्ण की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलन के बाद साथियों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। वहीं सभी भजनों एवं रसियाओं पर नृत्य किया। संचालन अंकित शर्मा ने किया तथा गुलाल के पैकेट वितरित किए गए। मीडिया प्रभारी विकास खत्री ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है। इस दौरान सतीश कुमार, विकास खत्री, अंकित शर्मा, ललित आडवाणी, मनीष सैनी, अवनीश कुमार, किशन सिंह, संजय महार, परमानंद, श्यामू, मोनू, प्रकाश सिंह, निखिल कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...