पटना, मार्च 17 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) जनरल सय्यद अता हसनैन ने कहा कि न्यायाधीश का पद अत्यंत गरिमामय और उत्तरदायित्वपूर्ण होता है। उनके निर्णयों का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में ज्ञान का दायरा व्यापक होना चाहिए, ताकि निर्णय अधिक संवेदनशील, संतुलित एवं न्यायसंगत हो सकें। राज्यपाल ने प्रिंट मीडिया के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि समाचार पत्रों से प्राप्त ज्ञान अधिक गहन एवं स्थायी होता है। मंगलवार को वे बिहार लोक भवन में परिवीक्षाधीन न्यायिक अधिकारियों के साथ संवाद कर रहे थे। राज्यपाल ने बिहार न्यायिक अकादमी के प्रयासों की सराहना की। कहा कि न्यायिक दायित्व केवल अधिकार का प्रयोग नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी का निर्वहन है। इसलिए निर्णय लेते समय व्यापक दृष्टिकोण, संवेदनशीलता एवं गहन चिंतन आवश्यक है। राज्यपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.