मेरठ, मार्च 21 -- वर्धमान मेरठ। वरिष्ठ संवाददाताजैन बोर्डिंग हाउस वर्धमान एकेडमी रेलवे रोड, मेरठ के ऋषभ हॉल में एक गरिमामय कार्यक्रम समागम का आयोजन किया गया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, सचिव सुरेश चन्द जैन 'रितुराज', समस्त कार्यकारिणी समिति जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी के अनेक सदस्यगण, रेलवे रोड शाखा की प्रधानाचार्या रुपाली चौधरी, राधा गार्डन शाखा की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा एवं शिक्षकगण, स्टाफ एवं अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रबंधन समिति के सचिव सुरेश चन्द जैन 'रितुराज ' ने अपने संबोधन में दोनों विद्यालय के छात्रों द्वारा पूरे सत्र में प्राप्त की गयी उपलब्धियों के बारे में बताया व विभिन्न परीक्षाओं आदि में सलेक्ट हुए स्कूल के छात्रों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। प्रबंधन समिति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.