छपरा, मार्च 23 -- 29 जलालपुर के समहोता गांव की एथलीट अंशु मेडल दिखाती हुई जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के समहोता गांव निवासी सुभाष सिंह की पुत्री अंशु कुमारी ने हरियाणा के गुड़गांव में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हॉफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता 21 किलोमीटर में स्वर्ण पदक जीत कर प्रखंड एवं जिले का नाम रौशन किया है। अंशु इसके पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई दौड़ प्रतियोगिताओं में मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रौशन कर चुकी है। अंशु की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है। एथलेटिक्स के राष्ट्रीय कोच सह विनर्स क्लब समहोता के संजय कुमार सिंह ने बताया कि 22 मार्च को गुड़गांव में आयोजित हॉफ मैराथन दौड़ में उसने यह उपलब्धि हासिल की है। उसकी इस उपलब्धि पर बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, मांझी के विधायक रणधीर कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख अख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.