गंगापार, मार्च 28 -- राजस्व विभाग की टीम ने रास्ते के लिए नापजोख की। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने रास्ते के लिए जमीन निकाल ली। एसडीएम मेजा के निर्देश पर नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल व नायब तहसीलदार लालतारा राम भवन शाह की अगुवाई में समहन गांव पहुंची राजस्व टीम ने शिव कुमार यादव के घर व बस्ती तक पहुंचने वाले रास्ते की नापजोख की। नायब तहसीलदार ने बताया कि लगभग सात विस्वा बंजर जमीन है। जिसे गांव की एक महिला के नाम पर पट्टा कर दिया गया था, जब महिला का निधन हो गया था तो उसके वारिस आशीष कुमार के नाम आ गई। इस बंजर की जमीन में सड़क का रास्ता होकर शिव कुमार की बस्ती तक जाना है। स्थानीय प्रशासन ने आशीष कुमार की सहमति पर रास्ते की नाप कर रास्ते की जमीन निकाल ली। इस दौरान ग्राम प्रधान संतोष कुमार पटेल, ज्ञानशंकर, शशि कुमार मिश्र, राजन शर्मा, कौशलेश कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.