बोकारो, मार्च 6 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-34 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद राहुल कुमार का गुरूवार को वार्ड निवासियों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान निवासियों ने वार्ड मोहल्लों की विभिन्न और जटील समस्या, पेयजल संकट, नाली निर्माण सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की। आवश्यकता अनुसार सड़क, नाला निर्माण की मांग किया। अवसर पर पार्षद राहुल ने कहा कि पांच साल वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने पर कार्य करेंगे। विकास कार्यो को लेकर किसी प्रकार की भेदभाव नही होगा, जरूरत अनुसार सभी मोहल्लों पर कार्य करेंगे। उन्होंने निवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे त्वरित संपर्क करने की अपील किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.