कानपुर, मार्च 14 -- स्वामिनी विमलानंदा ने मर्चेंट चेंबर में प्रवचन के तीसरे दिन भगवद्गीता की सफलता सूत्र पर विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने पुरुषार्थ के महत्व का बखान किया। कहा पुरुषार्थी के पास विजय, वैभव हमेशा रहता है। यदि धर्म हो और पुरुषार्थ करने वाला व्यक्ति वहां है तो विजय अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि माना जाता है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में समस्या आती है लेकिन गीता कहती है कि जीवन में समस्या नहीं आती। उसे हम स्वयं बनाते हैं। समस्या से कभी भगना नहीं चाहिए। उसे हल करने का प्रयास करें। कार्यक्रम में स्वामी राघवानंद, ब्रह्मचारिणी भगवती चैतन्य, प्रदीप गोयनका, अमरनाथ आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...