गाजीपुर, अप्रैल 4 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के सातों तहसील में समाधान दिवस शनिवार को आयोजित हुआ। इसमें कुल 405 प्रार्थना पत्र फरियादियों ने अधिकारियों को दिया। जिसमें 11 फरियादियों के समस्याओं का निस्तारण किये, जबकि 494 फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील जखनियां में डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता और एसपी डा. ईरज राजा की मौजूदगी में हुआ। सुबह 10:00 बजे से ही फरियादी पहुंच गये थे। फरियादियों ने अधिकारियों से अपील किया कि जल्द से जल्द शिकायतों का निस्तारण किया।डीएम अविनाश कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण कराने के लिए निर्देश दिया। उन्होने राजस्व विभाग के टीम को निर्देशित करते हुए कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है,...