बलिया, अप्रैल 24 -- बांसडीह। स्थानीय नगर में व्याप्त समस्याओं को लेकर नामित सभासदों एवं आम लोगों ने एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी पत्रक सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग किया। पत्रक में बताया गया कि नगर के बड़ी बाजार बाबा भूतेश्वरनाथ मंदिर स्थित पोखरे का सुंदरीकरण पिछले कई महीनों से रुकने के साथ ही महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल का भी कार्य रुका हुआ है। वहीं नगर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए फागिंग नहीं हो रहा है। बढ़ते गर्मी को ध्यान में रखते हुए आम लोगों के लिये सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था कराने की मांग आदि शामिल है। इस मौके पर सभासद दुगेश मिश्र, तेजबहादुर रावत, भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा, मुनजी गोंड, शिवम गुप्त,चंद्रमा गिरी, बलिराम साहनी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.