मथुरा, जून 20 -- चैतन्य विहार आवासीय विकास समिति के तत्वावधान में नगर निगम की कार्य पद्धति के विरोध में बीएस धाम, चैतन्य विहार द्वितीय खंड के लोगों ने प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष प्रदीप बनर्जी ने बताया कि चैतन्य विहार द्वितीय खंड मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित आवासीय पॉस कॉलोनी है। जबसे यह कॉलोनी नगर निगम के अधीन हुई है, तब से यहां के क्षेत्रवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। राष्ट्रवादी धर्म निर्माण दल के जिलाध्यक्ष पंडित करण शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में समय-समय पर अपनी समस्याओं के संबंध में नगर आयुक्त को पत्रों के माध्यम से अवगत कराया गया है। लेकिन समस्या समाधान के प्रति अधिकारी जागरूक नहीं हैं। पंकज यादव, गौरव शर्मा ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सीवर की लाइन चोक है। मनोज गौतम एवं शौभा वर्मा ने बताया कि पीने का पानी ...