गोरखपुर, अगस्त 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोरखपुर के प्रेमचंद सभागार में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य के दायित्व विषय हस्त पुस्तिका 'दक्ष' एवं 'मानसिक स्वास्थ्य और वेल बीइंग' पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण का उदघाटन जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण और कार्यशालाओं में एक दूसरे के अनुभव से सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि आपसी चर्चा समस्या समाधान का मुख्य टूल है। इसके पूर्व सेवारत प्रभारी चंद्रभूषण पांडेय ने राजकीय एवं सहायता प्राप्त इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों का स्वागत किया। इस दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अभिषेक कुमार पाण्डेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। माध्यमिक शि...