फिरोजाबाद, जून 23 -- समस्याओं के समाधान नहीं होने पर आक्रोशित व्यापारी नेताओं ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वह समस्याओं के समाधान में दिलचस्पी नहीं ले रहे। बाद में फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने नगर आयुक्त को 12 सूत्रीय मांग पत्र के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण की मांग की।महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने नगर आयुक्त को बताया कि कोटला चुंगी चौराहा पुल के नीचे ऑटो स्टैण्ड के सुचारू रूप से संचालन नहीं होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। यह भी पढ़ें- समस्या समधान न होने पर गुस्साए व्यापारियों की नारेबाजी मोहल्ला संतोष नगर में स्ट्रीट लाइट न होने के कारण लोगों ...