समस्या निस्तारण न होने से शिक्षक नाराज
वाराणसी, अगस्त 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने गुरुवार को डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह और जिलामंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि दिक्कतें दूर न होने से शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षकों ने डीआईओएस को बताया कि वर्ष 2023 के बाद मानव संपदा पोर्टल अपडेट नहीं किया गया। इससे चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान एवं वार्षिक वेतन वृद्धि समेत कई महत्वपूर्ण बिंदु प्रदर्शित नहीं होते हैं। इसकी वजह से गफलत की स्थिति रहती है। पुरानी पेंशन का अंशदान जीपीएफ खाते में न आने, छह सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को शहरी आवासीय भत्ता न मिलने, प्रबंधकों के मनमानेपन और डीआईओएस की संस्तुति बिना शिक्षकों के वेतन में कटौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.