फिरोजाबाद, दिसम्बर 2 -- फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल महानगर और विभिन्न बाजार कमेटियों के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर निगम में सहायक नगरायुक्त को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन में समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो व्यापार मंडल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। महानगर अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि सदर बाजार सहित सभी प्रमुख बाजारों में बाजार खुलने से पूर्व सुबह 10 बजे तक कूड़ा उठाने की व्यवस्था करते हुए वाहनों में कूड़ा ढक कर ले जाने की व्यवस्था की जाए। नगला बरी विजय नगर टंकी से कोटला चुंगी होते हुए सर्विस रोड और नगला करन सिंह मार्ग पर पाइप लाइन डाली गई है। जिससे कोटला रोड और सर्विस रोड एक माह से खुदा पड़ा है। इसकी मरम्मत कराई जाए। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.