समस्या निस्तारण के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
फतेहपुर, मई 14 -- बिंदकी। मांगो के बाद भी समस्याओं का निस्तारण न होने पर भाकियू अराजनैतिक के किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। जिसे दूसरे दिन नायब तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया वहीं समस्या निस्तारण के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया। तहसील परिसर में चल रहे धरने को गुरुवार को समाप्त कर दिया गया। तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह गौतम के नेतृत्व में नायब तहसीलदार रचना यादव को दिए गए ज्ञापन में मांग की कि चौडगरा कस्बे के ग्लूकोस फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी को फिल्टर कराया जाए, एग्रो फार्म की गंदगी वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव व प्रभावित गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जाए, जबकि टायर फैक्ट्री से निकलने वाले काले धुएं से फैलने वाले प्रदूषण को देखते हुए कार्यवाही की जाए, नंदीपुर मजरे कोटिया में अराजक तत्वों द्वारा किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.