धनबाद, मई 25 -- चिरकुंडा चपड़ाडंगाल में नगर अध्यक्ष सुनीता देवी ने रविवार की शाम को आम लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने पेयजल, सफाई, सड़क और नाली जैसी बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया। अध्यक्ष ने कहा कि जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करना और अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। नगर परिषद की टीम के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर विनोद कुमार शर्मा, विनोद कुमार,शंकर साव, विवेक कुमार,मदन शर्मा, रेखा देवी प्रवीण यादव,सचीन बाग, बबलू माली, प्रवीण सेनापति आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...