समस्या निराकरण में सेतु का काम करेगा अफसरों व व्यापारियों के बीच संवाद
अलीगढ़, जून 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यकर विभाग की ओर से व्यापारी एवं अधिवक्ताओं के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को तालानगरी में राज्यकर विभाग की ओर से अधिवक्ता व व्यापारियों को लेकर संवाद आयोजित किया गया। जिसमें कोल विधायक अनिल पाराशर, व्यापारिक संगठन व अधिवक्ता शामिल हुए।कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि शासन की पहल पर शुरू किया गया संवाद कार्यक्रम समस्या निराकरण को लेकर अफसरों व व्यापारियों के बीच सेतु का काम करेगा। कई बार संवाद नहीं होने से छोटी समस्या बड़ी हो जाती है और संवाद हो जाए तो बड़ी समस्या का चुटकियों में निस्तारण हो जाता है। व्यापारी को परेशानी नहीं हो इसको लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अधिवक्ता व व्यापारी राज्यकर विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.