बलिया, अप्रैल 9 -- बलिया। पुरानी पेंशन नीति के स्थान पर शासन द्वारा लागू एनपीएस भुगतान से भी वंचित कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) कार्यालय में कर्मचारी संगठनों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। समस्या से जुड़ी जानकारी देते हुए स्वायत्त कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष राघव मिश्र ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के विरोध में पुरानी पेंशन के स्थान पर एनपीएस कानून लागू कर दिया है। हालांकि इसके बावजूद जिले के सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एनपीएस का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कर्मचारी पेंशन का लाभ लेने के लिए भटक रहे हैं। कहा कि जिले के साथ ही मंडल के सभी कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन का निर्णय लिया है। इस मौके पर जनार्दन यादव, चंदन पटेल, श्वेता मिश्रा, दिनेश प्रजापति, अशोक लाल श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.