सीवान, फरवरी 13 -- दस ट्रेन यूनियनों के आहृान पर बिहार चिकित्सा संघ व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ व सिटू की जिला ईकाइ हड़ताल में शामिल हुए। बिहार राज्य वैक्सिन कुरियर के प्रदेश राज्य मंत्री विजय सिंह के नेतृत्व में शहर के गांधी मैदान से जुलूस निकाल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष समाप्त हो गया। इस दौरान सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही आशा व प्रशिक्षित ममता कार्यकर्ताओं व वैक्सिन कुरियर कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा। इसके तहत चार लेबर कोड को रद्द करते हुए आशा व आशा फैसिलेटर को श्रम नियमों के अधीन लाने, चार लेबर कोड को बिहार में लागू नहीं करने, आशा कार्यकर्ताओं को छह माह का बकाया प्रोत्साहन राशि का एक साथ भुगतान करने, ममता कार्यकर्ताओं का प्रोत्साहन राशि का पर्याप्त आवंटन तत्काल भेजने, ममता को ...