चक्रधरपुर, मार्च 14 -- चक्रधरपुर।खुंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा द्वारा सदन में पर्यटन कर्मियों की समस्याओं को उठाते हुये कहा कि झारखंड के ग्रामीणि ईलाकों के जलप्रफात में कार्यरत पर्यटन कर्मियों को टिकट काटने, पर्यटकों की सुरक्षा, बचाव कार्य, पार्किंग व्यवस्था और साफसफाई सहित कई कार्यो में लगाया गया है। लेकिन सरकार द्वारा उन्हें न ही ईपीएफ, बीमा और सामाजिक सुविधा मिलती है। झारखंड टूरिजियम डवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड(जेटीडीसी लिमिटेड) से जबाब मांगा था। विधायक द्वारा पर्यटन कर्मियों की समस्या उठाने के बाद जिले के हिरणी फॉल में कार्यरत पर्यटन कर्मियों ने रांची में विधायक रामसूर्या से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सदन उठाने के लिए अभाव व्यक्त किया। मौके पर बालेश्वर बेदिया, राजकिशोर प्रसाद, सचिन पूर्ति, जगेश्वर अहीर, बचन नाग, दुर्गा बेंगरा, अ...