काशीपुर, अप्रैल 7 -- दीप पाठक, काशीपुर। नवीन अनाज मंडी काशीपुर में आढ़ती व व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मंडी सचिव योगेश तिवारी से मुलाकात की। व्यापारियों ने मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की। आढ़ती व्यापारी संगठन के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मंडी की चाहरदीवारी कई स्थानों पर टूटी हुई है, जिससे आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मंडी में पेयजल की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मंडी सचिव से वैकल्पिक व्यवस्था करने का अनुरोध किया। व्यापारियों ने मंडी की सड़कों की खराब स्थिति, शौचालय निर्माण की आवश्यकता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भी चिंता जताई। मंडी सचिव ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.