बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- समस्याओं से भागें नहीं, नवाचार से खोजें और करें समाधान हरनौत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में उद्यमिता और कौशल पर बच्चों को दिया संदेश एनईसी चंडी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से किया संवाद, रचनात्मक सोच विकसित करने पर जोर फोटो : हरनौत पीएमश्री : हरनौत रेलवे कोच फैक्ट्री परिसर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को नवाचार पर बच्चों को जानकारी देते गोपाल नंदन व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना (सडिमका) यानि हरनौत रेल कोच फैक्ट्री परिसर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को नवाचार एवं उद्यमिता कौशल पर बच्चों को जागरूक किया गया। इसका उद्देश्य उनमें डिजाइन, रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमिता की सोच विकसित करना था।

नवाचार के महत्व चंडी स्थित नालंदा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्...