समस्याओं पर किसानों ने की आवाज बुलंद
फतेहपुर, जून 8 -- धाता। भाकियू (महात्मा टिकैत) की बैठक का आयोजन ब्लाक परिसर में किया गया। जिसमें किसानों के साथ ही क्षेत्रवासियों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करने के साथ ही एसडीएम को ज्ञापन भेजा गया। जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्र में अन्ना मवेशियों के आतंक से किसानों को रात भर फसलों की रखवाली करनी पड़ती है। शिकायतों के बावजूद ससम्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। वहीं नालियों की सफाई न होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। वार्ड नंबर 12 में किए जाने वाले अवैध कब्जे के खिलाफ भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही, किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता न होने से परेशानियां कम नहीं हो पा रही हैं। जबकि बिजली विभाग द्वारा बकाया बिल के नाम पर गरीब किसानों और ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है, कई स्थानों पर जर्जर तारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.