समस्याओं को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे किसान
संभल, जुलाई 17 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहजोई कार्यक्रम में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे। संगठन के अनुसार कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह के आवास पर एकत्र होकर बहजोई रवाना होंगे। ज्ञापन में धान की फसल के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, बिजली कटौती पर रोक लगाने तथा सहकारी समितियों के ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ समय पर दिलाने की मांग प्रमुख रहेगी। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.