चित्रकूट, जून 20 -- चित्रकूट, संवाददाता। जनहित संकल्प पार्टी की न्याय यात्रा मुख्यालय में जोरदार तरीके से निकली। यात्रा में शामिल सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने मूलभूत समस्याओं का निस्तारण न होने पर आक्रोश जताया। कलेक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।सरदार सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने न्याय यात्रा का स्वागत किया। यात्रा संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, महिलाओं की भागीदारी, रोजगार की व्यवस्था, बढ़ते अपराध, अन्याय अत्याचार पर पूर्णविराम लगाने की मांग को लेकर निकाली जा रही है। कई जिलों से होते हुए यात्रा शनिवार को चित्रकूट पहुंची थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि गरीब व आदिवासी परिवारों को उनकी ...