देवरिया, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। चिलचिलाती धूप में दो किमी पैदल चलकर तहसील पहुंचे सपाईयों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अवधेश कुमार निगम को सौंपा। इस दौरान रसोई गैस की किल्लत पर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। शुक्रवार को सेमरौना गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में सुबह दस बजे से सपा कार्यकर्ता जुटने लगे। जहां से वरिष्ठ नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे नारेबाजी करते हुए पैदल तहसील पहुंचे। जहां प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अवधेश कुमार निगम को दिए। यह भी पढ़ें- रसोई गैस, पेट्रोल, स्मार्ट मीटर को लेकर सपाईयों का प्रदर्शन ज्ञापन में रसोई गैस की किल्लत, नगर ...