बागेश्वर, फरवरी 11 -- बागेश्वर, संवाददाता। कांग्रेस विभिन्न समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। 16 फरवरी को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के लिए रणनीति तय की गई। बुधवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। बेरोजगारी तथा भर्ती घोटालों से आम युवक परेशान हैं। अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल सका है। महंगाई तथा भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग सकी है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। किसान विरोधी नीतियों से किसान परेशान हैं। मनरेगा बचाओ संघर्ष और व्यापारी वर्ग की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ा है। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर 16 फरवरी को राजभवन का घेराव किया जाएगा, जिसमें जिले से 100 ...