गौरीगंज, अप्रैल 18 -- अमेठी। संवाददाता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद अमेठी के जिला संयोजक विवेक कुमार शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।शनिवार को ज्ञापन सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों ने मौसम विभाग की आपात चेतावनी और भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का समय परिवर्तित कर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि वर्तमान समय में अत्यधिक तापमान के कारण छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा जनगणना 2027 में लगे कार्मिकों की ड्यूटी उनके ग्रेड पे के अनुसार लगाए जाने, मूल ब्लॉक से बाहर प्रशिक्षण न कराए जाने तथा अन्य ब्लॉकों में ड्यूटी न लगाए जाने की मांग भी ...