पीलीभीत, दिसम्बर 27 -- पूरनपुर। परिषदीय शिक्षकों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन बीईओ को सौंपा। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बीआरसी पूरनपुर में शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक स्तरीय बैठक ब्लाक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें संघ के ब्लाक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गंगवार ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित छह सूत्रीय मांगपत्र उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के मध्य पढ़कर सुनाया। बैठक में शिक्षकों के लंबित चयन वेतनमान पत्रावलियों का निराकरण करने, अवशेष डीए व बोनस भुगतान करने, महंगाई भत्ता का अवशेष भुगतान करने, परिवर्तन लागत का अवशेष भुगतान, फल वितरण क...