बरेली, जून 10 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में अधिकारी को सौंपा। इस संबंध में संगठन के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने बताया कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ, दुकानदारों की दुकानों के लिए एक करोड़ रुपये तक का अग्नि बीमा, विभिन्न विभागों में बकाया राशि या रिटर्न देर से जमा करने पर लगने वाले ब्याज को 18 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत करने समेत अन्य मांग की गई हैं। ज्ञापन देने वालों में पुष्पेंद्र शुक्ला, मोहित अग्रज, विशाल गुप्ता, उदय सिंह, रौनक ओबेरॉय, अमर जीत बक्शी, मनोज अरोड़ा, सुरेंद्र त्यागी, कपिल श्रीवास्तव व राजा सेठ आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अ...