गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में बुधवार को हिंदी बाजार, घंटाघर एवं रेती चौक के व्यापारियों ने बैठक की, जिसमें समस्याओं को सुनने और समझने के बाद व्यापारी नेताओं ने लोक निर्माण विभाग खंड 2 के अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह, विद्युत विभाग के अधिकारी और जल निगम के महाप्रबंधक से फोन पर बात की। व्यापारियों ने बताया कि अधिकारियों ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि विरासत गलियारा में अधिकारी और व्यापार मंडल की थोड़े-थोड़े अंतराल पर बैठक होती रहनी चाहिए जिससे निर्माण कार्यों के बीच आ रही जन समस्याओं का निस्तारण हो सके। फरवरी में 14 लगन और 4 मार्च को होली की दुकानदारी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को एहतियात बरतते हुए विकास कार्य के बीच ग्राहकों के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.