श्रावस्ती, जून 6 -- श्रावस्ती। संवाददाता। श्रावस्ती जनपद के प्रसिद्ध पाण्डव कालीन विभूतिनाथ शिव मंदिर के विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को महंत शिवनाथ गिरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान महंत ने मंदिर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी और मंदिर के समग्र विकास की मांग की। विभूतिनाथ मंदिर के विकास, श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था, क्षेत्र में विद्युत, सड़क एवं अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।मुख्यमंत्री ने मंदिर के महंत द्वारा उठाए गए विषयों और समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। महंत शिवनाथ गिरी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि मंदिर एवं क्षेत्र के विकास से स्थानीय जनता और श्रद...