बस्ती, जून 12 -- भानपुर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत गुट ने शुक्रवार को तहसील परिसर में पंचायत लगाईं। पंचायत के माध्यम से एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र पर अमल करते हुए सभी समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की है। एसडीएम को दिए पत्र में भाकियू कार्यकर्ताओ ने धान के रोपाई के समय किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने व सभी समितियों में डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की। पत्र में सरयू नहर के माइनर शाखाओं में भी पानी छोड़ने तथा बटाईदार किसानों को भी खाद उपलब्ध कराने, स्मार्ट मीटर के बजाए पूर्व के मीटरों को लगाने, जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों तक पानी पहुंचाने का जिक्र किया है। पंचायत की अध्यक्षता श्यामनारायण सिंह व संचालन संत कुमार भारती ने किया।

हि...