दुमका, मार्च 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की बैठक शनिवार को पुराना समाहरणालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बाल मुकुंद सिन्हा, प्रदेश संगठन सचिव ग्लोरिया टुडू सहित काफी संख्या में यूनियन के सदस्य शामिल हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बाल मुकुंद सिन्हा ने कहा कि यूनियन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया गया है। अब हाई कोर्ट में भी याचिका दायर करने जा रहे हैं। गुजरात हाई कोर्ट के तर्ज पर सरकार से लेना चाहते हैं कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को सरकारी कर्मचारी घोषित करें। बैठक में मार्शिला हेंब्रम, मीना मरांडी, मीरा देवी, लतीफा देवी, निर्मला देवी, बहामुनि मुर्मू, अजय मुर्मू, आशा देवी आदि उपस्थित थे। फोटो-21दुमका-227, कैप्सन- शनिवार को बैठक करत...