मऊ, मार्च 5 -- मऊ, संवाददाता। प्राचीन बारहद्वारी शिव मंदिर सेवा समिति के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल सुन्दरीकरण, जीर्णोद्वार समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को रानीपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर पत्रक सौंपा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को दिया। सौपे गए पत्रक में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि प्राचीन बारहद्वारी शिव मंदिर काफी प्राचीन और ऐतिहासिक है। भगवान राम ने त्रेता युग में यहां शिवलिंग स्थापित किया था साथ ही साथ यह मंदिर लगभग 1600 वर्ष पुराना है। मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजन-अर्चन के लिए आते हैं, लेकिन वर्तमान समय में मंदिर काफी पुराना होने के कारण जीर्ण अवस्था में पहुंच गया है। इसलिए मंदिर का सुन्दरीकरण और जीर्णोद्वार बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.