आगरा, मार्च 14 -- भारतीय हलधर किसान यूनियन ने शुक्रवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर सदर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने समस्याओं को दोहराया। इसके बाद डीएम के नाम संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार गरिमा सिंह को सौंपा। डीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन में संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौहान ने बताया है कि कासगंज तहसील में कुछ लेखपाल किसानों को परेशान करते हैं। अधिकारियों को ऐसे लेखपालों को दिशा निर्देश देकर किसानों की समस्या दूर करनी चाहिए। साथ ही गेंहू खरीद में पारदर्शिता लाने की भी मांग रखी। गांव गढ़ी हरनाठेर में सरकारी भूमि के बैनामा को निरस्त करने की मांग की गई। इस दौरान अरुण चौहान, अशोक रावत, श्रीपाल यादव, ब्रिजेश चौहान, संजय नायक, अखलेश तोमर, नंद किशोर, मुनीश यादव, नितिन राजपूत समेत अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.