शाहजहांपुर, मई 2 -- तिलहर,संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने कई समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा। सोमवार को तहसील में युवा तहसील अध्यक्ष अफजाल के नेतृत्व में पदाधिकारी एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कई वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सकता है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। डभौरा गांव की राशन की दुकान कई साल से स्थगित चल रही है जिस कारण गांव के लोगों को दूर खाद्यान्न लेने जाना पड़ता है। दुकान का चयन गांव में ही किया जाए। किसानों ने कहा कि नवदिया धूसर गांव में जल निकासी व्यवस्था न होने से सड़क के दोनों ओर पानी भरा रहता है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।किसान ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.