पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पूरनपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह को दिया। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी समिति और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित धान खरीद केंद्रों पर किसानों से सीधे धान की खरीद नहीं की जा रही है। इसके बजाय राइस मिलों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि केवल अंगूठा लगवाकर सरकारी लक्ष्य पूरा दिखाया जा रहा है, जबकि वास्तविक रूप से किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा ज्ञापन में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या को गंभीर बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.