फतेहपुर, अप्रैल 29 -- फतेहपुर। शिक्षक एवं कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं के निदान न होने से आक्रोश देखने को मिल रहा है। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए आगामी दो मई को धरना-प्रदर्शन किए जाने का ऐलान किया है। संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने बताया कि जिले के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की कई ज्वलंत समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। बार-बार ज्ञापन एवं अनुरोध के बावजूद समस्याओं का समाधान न होना प्रशासन की असंवेदनशीलता को दर्शाता है, जिससे शिक्षक एवं कर्मचारी वर्ग में गहरा आक्रोश व्याप्त है। यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक करेंगे धरना - प्रदर्शन बताया कि तय किया गया है कि अब समस्याओं के समाधान के लिए निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। पहले द...