समस्याओं को लेकर दिव्यांगों ने लगाया जाम, किया प्रदर्शन
मैनपुरी, जून 15 -- दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण न होने पर सोमवार को दिव्यांग एकता समिति के पदाधिकारियों ने मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मांगों की समर्थन में नारेजबाजी कर जिला प्रशासन से निराकरण की मांग की। जाम से आधा घंटे यातायात बाधित रहा व लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सोमवार को मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर दिव्यांगजनों की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे समिति जिलाध्यक्ष राममोहन मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिव्यांगों को नहीं मिल रहा है। जाम की सूचना पर पाकर सिविल लाइन चौकी प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दिव्यांगों को समझाकर प्रदर्शन शांत कराया और यातायात सुचारू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.