बहराइच, अप्रैल 7 -- बाबागंज। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के ब्लाक नवाबगंज के कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष पति राम चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसानों व आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी नवाबगंज के प्रतिनिधि एडीओ पंचायत को सौपा गया। ज्ञापन में छुट्टा जानवर को संरक्षित कराने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने, गेहूं क्रय केंद्र चालू कराए जाने आदि मांग की गई। इस मौके पर जिला प्रमुख महासचिव लल्लन प्रसाद फौजी, छेदीराम आर्य, अनवर अली, मुनीर बाबा, मनोज कुमार, मालती देवी, लज्जावती सिंह, धनपति देवी, रामसागर मिश्रा, मुन्ना शाह, राजाराम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...