मुजफ्फरपुर, मई 15 -- साहेबगंज। नगर परिषद के गुलाब पट्टी वार्ड दो पूर्वी नोनिया टोला विकास से वंचित है। इसको लेकर ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की है। सत्यनारायण महतो, मुन्ना कुमार, विनोद कुमार, चंदन कुमार समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि टोला में कचरे का अंबार लगा है, सफाई कर्मी नहीं आते, स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। ग्रामीणों ने डीएम से इस दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...