समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंप आंदोलन की चेतावनी दी
अमरोहा, मई 3 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन सौंपा। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि मांगों का निस्तारण नहीं होने पर चार मई को तहसील परिसर में पंचायत कर चक्का जाम किया जाएगा। शनिवार दोपहर संगठन कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। एसडीएम शैलेष दुबे को ज्ञापन सौंपा। सहकारी बैंक द्वारा अधिक ब्याज वसूलने, सब्सिडी नहीं मिलने, निजी स्कूलों की मनमानी, गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की एवज में कम मुआवजा मिलने समेत बिजली व गन्ना विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाया। कहा कि लंबे समय से समस्याएं लंबित हैं लेकिन प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है। यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण हो कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.