सोनभद्र, जनवरी 7 -- सोनभद्र,संवाददाता। चोपन ब्लाक के जुगैल ग्राम पंचायत में व्याप्त समस्याओं को लेकर बुधवार को अपना दल (एस) शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए क्षेत्र की उपेक्षा पर गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जुगैल क्षेत्र आज भी सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आदिवासी व बनवासी बहुल इस इलाके में रहने वाले गरीब ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों तक ले जाना पड़ता है, लेकिन खराब सड़कों और संसाधनों के अभाव में कई बार रास्ते में ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.