गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय के चिकित्सा निदेशक से मिलकर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। महामंत्री कामेश्वर दुबे के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने रेडियोलॉजी विभाग में रेडियोलॉजिस्ट तथा एक्स-रे टेक्नीशियन की कमी को शीघ्र पूरा करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि चिकित्सालय में सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे सुरक्षा बल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। दवाइयों के सभी वितरण काउंटर पर सभी प्रकार की दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। भीड़ को देखते हुए मरीजों की सुविधा हेतु काउंटर की संख्या बढ़ाई जाए। इसके साथ सर्जन की कमी को दूर करने और चिकित्सालय द्वारा रेफर के लिए जारी किए गए मेडिकल पास की वापसी यात्रा की दिक्कतों को लेकर ज्ञापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.