बुलंदशहर, मार्च 6 -- क्षेत्र के गांव रामगढ़ी में शुक्रवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैट की ओर से बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने बताया कि बैठक में आवारा पशु, जर्जर सड़क, विद्युत आपूर्ति, तहसील भ्रष्टाचार, खनन आदि समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण रहा है। किसान अपनी समस्याओं को लेकर भटक रहे है उनकी समस्या कोई नहीं सुन रहा है। इसके अलावा संगठन मजबूत करने के लिए कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इस दौरान आलोक, रामवीर सिंह, लाला, अजब सिंह, दिनेश कुमार, राजवीर सिंह, सतवीर सिंह, मदन सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...